Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम खुशनुमा, तीन दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून, अच्छी बारिश के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वांचल में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिससे वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 S

गुरुवार को वाराणसी में सुबह और शाम के समय हल्की बारिश हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को उमस से भी राहत दिलाई।

Varanasi Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 26 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से 27 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।

Varanasi Weather

Varanasi Weather

Varanasi Weather

Varanasi Weather

Varanasi Weather

Share this story