Varanasi Weather: बादलों की आवाजाही और नमी से बदला मौसम का मिजाज, ठंड की आहट, ग्रामीण इलाकों में सुबह में धुंध, जानिये आगे के मौसम का हाल 

weather
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरे जैसा दृश्य नजर आने लगा है। हालांकि, यह स्थिति वास्तविक कोहरे के बजाय वातावरण में नमी और बादलों के प्रभाव से बन रही है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच ठंड ने भी धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।

weather

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में हवा में नमी बढ़ने के साथ मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट होने पर सुबह और देर शाम ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय मौसम के बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

BK Pathak
BK Pathak

21116 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story