Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, बारिश का अलर्ट नहीं

weather
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल, बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वाराणसी में अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के साथ सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है।

कृषि संबंधी सलाह के अनुसार, किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए। जलभराव वाले खेतों में अनावश्यक सिंचाई से बचना जरूरी है। भिंडी, कद्दूवर्गीय सब्जियों, पत्तागोभी और फूलगोभी की तैयार फसल की समय पर तुड़ाई करने की सलाह दी गई है।

Share this story