Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम मेहरबान, बारिश का दौर जारी, शनिवार को यलो अलर्ट  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से रुक-रुककर हल्की फुहारों और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान पर शुक्रवार की बारिश ने ब्रेक लगा दिया। दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

123

बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़कर 95 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति आगामी दिनों में अच्छी बारिश के लिए अनुकूल संकेत है। बादलों की सक्रियता और हवा में बढ़ी नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा उमस से भी राहत मिलेगी।

Share this story