Varanasi Weather : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह धूप तो दोपहर तक आंधी-बारिश शुरू हो जा रही है। इससे न सिर्फ जनजीवन प्रभावित है, बल्कि फसलों को भी नुकसान हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रूख ऐसा ही रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 123
शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल को पछुआ हवा चलने के आसार हैं, जिससे वातावरण में बदलाव जारी रहेगा।

123

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार जताए हैं। झोंकेदार हवा के साथ ही बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share this story