Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 51.7 मिमी बारिश, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में रविवार को तेज धूप और कुछ देर तक बादलों की छांव के बीच उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटे में 51.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद दिन में उमस का असर बना रहा। 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किया गया, जिससे वातावरण में उमस बनी रही।

123

बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। रविवार को दिन के अलग-अलग समय पर मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ देर तक आसमान में बादल छाए रहे, जबकि इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले तीन दिनों तक वाराणसी में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल किसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और बादलों का प्रभाव बना रह सकता है। इससे तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी के कारण उमस बनी रह सकती है। 

123

रविवार को काशी में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। बारिश के बाद जहां तापमान में मामूली गिरावट रही, वहीं अधिक नमी के चलते उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। आने वाले तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना के चलते मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रहने का अनुमान है।

Share this story