Varanasi Weather: वाराणसी में बदला मौसम, हवा के साथ बूंदाबांदी, गर्मी से राहत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कई दिनों के इंतजार के बाद वाराणसी में मौसम ने बुधवार को करवट ली। हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश होने की भी संभावना है। 

123

पिछले कई दिनों से मानसून के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। बादलों की आवाजाही के चलते उमस और बढ़ गई थी। ऐसे में लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं शाम के वक्त भी हवा के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे तापमान में गिरावट आई। 

123

बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 24 घंटे में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। उसके बाद तेज बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Share this story