Varanasi Weather : भीषण गर्मी में तप रहा बनारस, दिन और रात के तापमान में मात्र 5 डिग्री का अंतर, जानिये कब बदलेगा मौसम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस समय आसमान से आग बरस रही है। दिन तो रात में भी पारा नीचे नहीं आ रहा है। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में मात्र 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन का तापमान 44 डिग्री तो रात को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवा के थपेड़े झुलसाते रहे। ऐसे में दोपहर के वक्त सड़कें और घाट सूने नजर आए। मौसम विभाग ने 14 जून के बाद बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। 

summer

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक मौसम में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं। 14 जून के बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बारिश के बाद लू का प्रभाव कुछ कम हो सकता है। वहीं तापमान में भी कमी आ सकती है। उसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 

summer

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। मानसून का असर दिखेगा। इसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लगभग तीन दिनों तक बदली और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Share this story