Varanasi Weather: वाराणसी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, तापमान 44.3 डिग्री, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदल सकता है मौसम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में अप्रैल के अंतिम दिनों में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ वाराणसी देश का पांचवां सबसे गर्म शहर बन गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव और हल्की बारिश के आसार हैं। 

123

मौसम में आए इस तीव्र बदलाव के चलते आम जनजीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

123

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। शाम के समय करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Share this story