Varanasi Weather : यूपी में बनारस सबसे गर्म, सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा तापमान, दो दिन में मौसम बदलने का अनुमान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी में पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। बुधवार को बनारस उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और हवा न चलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। 

बुधवार को आसमान साफ रहा और सुबह से ही धूप खिल गई। दिन चढ़ने के साथ धूप का तीखापन बढ़ता गया। शाम के बाद भी हवा नहीं चलने से राहत नहीं मिल पाई और रात में भी गर्मी बरकरार रही। अधिकतम तापमान औसत से 5.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक होकर 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

गुरुवार को हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिनों में मौसम में बदलाव होने के आसार है। फरवरी में बढ़ रही गर्मी से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। वहीं मौसम में बदलाव सेहत के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहा है। अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है।

Share this story