Varanasi Weather: तीन दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस समय मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के आखिरी दो दिनों में आंधी-बारिश के चलते गर्मी और तपिश से राहत मिली। तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 

123

वाराणसी में दो दिनों में लगभग 11 मिलीमीटर बरसात हुई। नम पुरवा हवाओं के साथ बारिश के चलते तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 9.9 डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे लोगों को सिहरन महसूस हुई। गुरुवार को धूप-छांव का क्रम चलता रहा, लेकिन धूप का कोई खास असर नहीं रहा। 

123

मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

Share this story