Varanasi Weather: वाराणसी में बारिश के बाद मौसम सुहाना, तापमान औसत से 5 डिग्री नीचे, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद वाराणसी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही नम हवाएं चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में धूप निकलने के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा और रात में भी गर्मी का असर कम महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखी गई, हालांकि बारिश नहीं हुई।

Varanasi Weather

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन गर्मी का असर पहले की तुलना में काफी कम रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वांचल क्षेत्र में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार हैं।

Share this story