Varanasi Weather: वाराणसी में बदलने लगा मौसम, रात में सिहरन, 20 डिग्री पर पहुंचा तापमान
वाराणसी। अक्टूबर के दूसरे पखवारे में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रात में ओस पड़ने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन में धूप खिलने से तापमान अभी 30 डिग्री से ऊपर है। रात में 20 डिग्री तक पारा पहुंचने से सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक काशी में मौसम साफ रहने के अनुमान हैं।
पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप खिल रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी तक आंकी गई। अगले चार से पांच दिनों तक वाराणसी में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

