Varanasi Weather : बनारस में 5 डिग्री से नीचे आया तापमान, औसत से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पारा, जानिये कब मिलेगी ठंड से राहत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम होकर 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम होकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन और ठंड से लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा। 

 Winter

घने कोहरे और पछुआ हवाओं के प्रभाव से पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे और धुंध के चलते दृश्यता काफी कम रही। दोपहर 3.45 बजे तक अधिकतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना रहा। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने इसे इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और दूसरी सबसे ठंडी रात बताया है।

 winter

ठंड का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। गंगा घाटों पर सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ जरूर रही, लेकिन लोग ऊनी कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। गंगा आरती के दौरान भी श्रद्धालु ठंड से बचाव के इंतजाम करते दिखे। सड़कों पर देर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा और अलाव के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही।

winter

 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए अलाव और रैनबसेरों आदि के इंतजाम किए गए हैं।

Share this story