Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त, प्रदेश में सबसे गर्म रहा बनारस, तापमान 31.1 डिग्री पर पहुंचा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बनारस में गर्मी ने फरवरी में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिन और रात दोनों ही इस सीजन के अब तक के सबसे गर्म दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पहली बार रात का न्यूनतम तापमान भी 17.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद मौसम साफ हो गया है, जिससे धूप में तेजी आई है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना रहा कि फरवरी में सामान्यतः औसतन 19.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और शुष्क मौसम बना रहेगा।

गर्मी के बढ़ते असर से दिन में तेज धूप और हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो मार्च से पहले ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Share this story