Varanasi Weather: बनारस प्रदेश में सबसे गर्म, 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है। वाराणसी में शुक्रवार को तापमान 33 डिग्री से ऊपर रहा। इससे शहर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले सप्ताह गर्मी और बढ़ सकती है। 

123

इस समय सुबह से ही धूप खिल जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के चलते लोगों को दिन में गर्मी का आभास हुआ। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है। हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चल सकती हैं।

Share this story