Varanasi Weather : बनारस प्रदेश में सबसे गर्म, 31 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस बार फरवरी में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। बुधवार को शहर में तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर बन गया। न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब दिनोंदिन गर्मी बढ़ेगी। 

सुबह से ही धूप में तीखापन महसूस किया गया और दोपहर होते-होते धूप तीखी हो गई। दोपहर के वक्त बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम नजर आई। लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखे।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रह सकती है और यह सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

Share this story