Varanasi weather: वाराणसी में चढ़ने लगा गर्मी का मीटर, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में गर्मी ने अब तेजी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

123

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस की लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी सामान्य से अधिक महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है और यह 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रात में भी लोगों को राहत कम मिल रही है।

123

तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टरों ने भी इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है और अधिक से अधिक पानी पीने तथा धूप से बचने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।

Share this story