Varanasi Weather: धूप से बढ़ी गर्मी, फिर तपने लगा बनारस, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मई महीने के शुरुआती दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद अब तेज धूप शुरू हो गई है। इससे पारा भी तेजी से ऊपर पहुंचा। वाराणसी 39 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। अगले दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। 

123

पिछले सात दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि शुक्रवार को करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन गर्म हवा होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

123

मौसम विभाग के अनुसार मई के शुरुआती दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। आगामी दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में चल रही शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Share this story