Varanasi Weather: वाराणसी में तीखी धूप से बढ़ी गर्मी, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, जानिये कब बदलेगा मौसम  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बीते दो दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर चल रही गर्म हवाओं के कारण शहर में गर्मी का असर और तेज महसूस किया जा रहा है। रविवार को भी मौसम का यही हाल रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 20 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं हुई। इसके चलते सुबह से रात तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया।

123

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस सप्ताह मौसम इसी तरह बना रह सकता है। दिन में धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, वहीं रात में भी उमस और गर्मी महसूस होगी। 20 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। उसके बाद गर्मी से राहत की संभावना है।

Share this story