Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त, बढ़ने लगी धूप की तल्खी, पारा 1.6 डिग्री ऊपर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। इसके चलते वाराणसी में रविवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इसके चलते तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने के आसार हैं। 

123

शहर में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दो दिन तक हवा और आंशिक राहत के बाद रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

123

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो रविवार को बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में इस तेजी से हुई बढ़ोतरी के कारण दिन के साथ-साथ शाम के समय भी गर्मी का प्रभाव महसूस किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने और स्थानीय स्तर पर मौसम के स्थिर होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। 

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप और हल्की गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, रात के समय तापमान में हल्की गिरावट से कुछ राहत मिल सकती है।

Share this story