Varanasi Weather: दीपावली के बाद बढ़ने लगा ठंड का असर, कोहरे का भी प्रभाव, जानिये अगले एक सप्ताह के मौसम का हाल   

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दीपावली के बाद काशी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार की सुबह काशी में हल्की धुंध और ठंडक महसूस की गई। सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई।

मंगलवार को काशी का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में सुबह धुंध का असर अधिक दिखाई दे सकता है।

weather

मौसम में हो रहे इस बदलाव के चलते आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम घर से निकलते समय हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

BK Pathak
BK Pathak

21692 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story