Varanasi Weather: वाराणसी में तीखी धूप से औसत से 4 डिग्री ऊपर तापमान, उमस और गर्मी ने किया परेशान, तीन दिन में बदल सकता है मौसम का मिजाज 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस बार मानसून की बेरुखी का असर काशी में साफ दिखाई दे रहा है। मानसून को सक्रिय हुए 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बीच-बीच में बादलों के छंट जाने और धूप निकलने से जिले में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। रविवार को तीखी धूप के चलते वाराणसी का तापमान औसत से 4.7 डिग्री अधिक यानी 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 

123

रविवार को भी तेज धूप और उमस का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस अवधि में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी मानसून के फिर से सक्रिय होने का इंतजार है।

Share this story