Varanasi Weather : आग बरसाने लगा आसमान, 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण धूप और गर्म हवा के थपेड़े असहनीय होते जा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दोपहर में घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग ने वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

summer

वाराणसी का तापमान गुरुवार को सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक यानी 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम होकर 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया है। 

summer

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाएंगे। वहीं बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Share this story