Varanasi Weather : फरवरी में बढ़ने लगा तापमान, पारा 29 डिग्री के पार, जानिये इस सप्ताह के मौसम का हाल
Feb 3, 2025, 12:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। फरवरी में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के चलते तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन में धूप लोगों को तल्ख लगने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह मौसम का हाल ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
तेज धूप की वजह से दिन में गर्मी जैसा मौसम लग रहा है। दोपहर में 12 बजे से दो बजे के बीच धूप काफी तेज हो रही है। ऐसे में लोग छांव की तलाश कर रहे हैं। धूप का असर है कि तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह मौसम ऐसा ही बने रहे के आसार हैं। दिन में धूप के चलते दिनोंदिन तापमान में इजाफा होगा।

