Varanasi Weather: बनारस में तीन दिन में 8 डिग्री बढ़ा तापमान, 40 डिग्री को पार कर गया पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गर्मी ने इस बार अप्रैल महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आमतौर पर मई-जून में पड़ने वाली तेज गर्मी इस बार समय से पहले ही महसूस की जा रही है। जल्द ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 

123

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पछुआ हवा की गति कम होने के बावजूद तापमान में वृद्धि जारी है और यह आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

123

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के अभाव में बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं है। इस समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा भी गर्मी को और बढ़ा रही है। ऐसे में लोगों को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

123

Share this story