Varanasi Weather: वाराणसी में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, तीन दिन लू का ऑरेंज अलर्ट, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी गर्म हवा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मई के दूसरे पखवारे में गर्मी सितम ढाएगी। वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। वहीं पूरे सप्ताह लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 से 21 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी।

123

मई माह के पहले पखवारे में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कई तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि पिछले तीन दिनों से मौसम साफ है। तीखी धूप के साथ ही अब गर्म का थपेड़े भी लोगों को झुलसा रहे हैं। 

123

मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 21 मई तक तीन दिन खतरनाक लू चल सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहेगा।

Share this story