Varanasi Weather: धूप से बढ़ा तापमान, रात का पारा औसत से 4 डिग्री ऊपर, जानिये अगले सात दिनों के मौसम का हाल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दो दिन की लगातार बारिश के बाद ठंड का एहसास धूप खिलने के बाद खत्म हो गया है। दिन में तेज धूप खिलने से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। रात का तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले सात दिनों तक मौसम में किसी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

123

अक्टूबर के आखिरी में दो दिन हवा के साथ बारिश के चलते वाराणसी के तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। तापमान औसत से आठ डिग्री नीचे चला गया था। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा था। सुबह और शाम के वक्त सिहरन काफी बढ़ गई थी। हालांकि, नवंबर की शुरुआत से ही मौसम साफ है। दिन में धूप खिल रही है। मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप खिली। इसके चलते अधिकतम तापमान औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री ऊपर रहा। ठंड का एहसास कम हो गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा की गति फिलहाल 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास बनी हुई थी। हवा में नमी का स्तर भी करीब 91 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसके बावजूद मौसम में ठंडक का प्रभाव बढ़ता नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। हवा की दिशा में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में भी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव होने के आसार नहीं हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21585 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story