Varanasi Weather : पछुआ हवा के चलते गिरा तापमान, कोहरे के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद दिन में चटख धूप से तापमान में इजाफा हुआ है। इससे ठंड का एहसास दिनोंदिन कम होता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। बुधवार को पछुआ हवा के चलते दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। कोहरा  भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के वक्त कोहरा रहेगा, जो दोपहर तक छंटेगा। 

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 15 जनवरी के बाद कोहरे का घनत्व बढ़ सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 7 डिग्री पर रहा। 

123

साल के शुरुआती दिनों में ठंड चरम पर रही। वाराणसी में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में लोग दिन हो या रात ठंड और गलन से बेहाल हो गए थे। हालांकि 10 जनवरी के बाद मौसम ने करवट ली और सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

Share this story