Varanasi Weather: आंधी-बारिश से गिरा तापमान, आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बुधवार को तपती दोपहरी के बीच अचानक मौसम बदला और तेज रफ्तार के साथ आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे। तूफान ने भारी तबाही मचाई। आंधी-बारिश के चलते वाराणसी का तापमान लगभग 14 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
123  


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिला है। तेज हवाओं की रफ्तार कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और फसलों को भी नुकसान की खबर है।

123

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। गुरुवार को बुधवार की तरफ तूफान की उम्मीद कम है, लेकिन बारिश हो सकती है। बताया कि पुरवा और पछुआ के टकराव के चलते ऐसी स्थिति पैदा हुई है। चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

Share this story