Varanasi Weather: वाराणसी में औसत से 4 डिग्री ऊपर तापमान, रातें भी गर्म, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल के मध्य तक गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। चुभने वाली तीखी धूप और सूखी हवाओं के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। 

123

इन दिनों शहर में सूखा मौसम बना हुआ है और पछुआ (पश्चिमी) हवाएं गर्मी को और बढ़ा रही हैं। हवा में नमी का स्तर घटकर मात्र 15 फीसदी रह गया है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। गुरुवार को हवा की गति करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो गर्म लू जैसे हालात पैदा कर रही है।

123

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं रहेगा। हालांकि कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बन रहा प्रति-चक्रवात मध्य भारत की ओर बढ़ सकता है, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि संभव है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Share this story