Varanasi weather: दो दिन बारिश के बाद खिली धूप, आज भी बूंदाबांदी के आसार, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते दो दिनों तक रुक-रुककर लगातार बारिश के बाद रविवार को सुबह धूप खिली। हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को भी चक्रवात का असर दिख सकता है। इसकी वजह से बूंदाबांदी हो सकती हैं। वहीं सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। 

बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तट पर बने चक्रवात के प्रभाव के चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में शुक्रवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। बारिश का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार की दोपहर आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। वहीं कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को तमाम तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। 

123

रविवार की सुबह धूप खिली। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का क्रम जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवात का असर रविवार को भी देखने को मिल सकता है। इससे चलते हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। धूप खिलने के बाद तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Share this story