Varanasi Weather : हवा के चलते तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी बढ़ने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। हवा के चलते वातावारण में नमी बढ़ने से वाराणसी के तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री से 1.3 डिग्री घटकर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि रात में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे गर्मी बढ़ेगी। 

123

होली से एक दिन पहले 3 मार्च को तेज धूप के चलते तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लोगों को दिन में तेज धूप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि होली के दूसरे दिन गुरुवार को हवा में नमी के चलते धूप का असर कुछ कम रहा। तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 31.4 डिग्री पर पहुंच गया। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शुक्रवार से मौसम करवट लेगा। तेज धूप के साथ ही गर्मी बढ़ेगी। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

Share this story