Varanasi Weather: वाराणसी में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 4 दिन लू का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का असर अब साफ दिखने लगा है। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सातवां सबसे गर्म शहर बन गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

123

मौसम विभाग ने गर्म रातों की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिलेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल में इस तरह की गर्मी असामान्य है और यह जलवायु परिवर्तन के संकेत भी हो सकते हैं। रविवार को शहर का तापमान अपने ऑल टाइम रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया। इससे पहले 2019 में अप्रैल महीने में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस बार भी तापमान उसी स्तर की ओर बढ़ता दिख रहा है। वर्तमान में तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक चल रहा है, जो चिंता का विषय है।

123

तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शहर की सड़कें दोपहर में लगभग सूनी नजर आईं। लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे, वहीं जो लोग बाहर निकले उन्हें भीषण गर्मी और तपती हवाओं का सामना करना पड़ा। घाटों पर भी सन्नाटा पसरा रहा, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है। गर्म हवाओं का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जनजीवन के अन्य पहलुओं पर भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में रौनक कम हो गई है और दोपहर के समय कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Share this story