Varanasi Weather: वाराणसी में भीषण गर्मी, पारा 41 डिग्री के पार, तीन दिन बाद भारी बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस बार मानसून लेट होने की वजह से वाराणसी में भीषण गर्मी और तपिश का दौर जारी है। शुक्रवार को वाराणसी का तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से वाराणसी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं 30 जून को भारी बारिश हो सकती है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक जिले में केवल 6.9 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 63.4 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। यानी अब तक जिले को अपेक्षित बारिश का करीब 10 प्रतिशत ही मिल सका है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब राहत की संभावना जताई है। शुक्रवार को काशी और आसपास के क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

123

इसी बीच जिले में भीषण उमस और गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं हवाओं की गति करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसके चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून से प्रदेश में वर्षा का दौर तेज होगा, जबकि 30 जून से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share this story