Varanasi Weather : दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, एक सप्ताह बाद 8 डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान, कोहरा और धुंध के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कोहरा और धुंध भी पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से तापमान नीचे जाएगा। 

मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर तक हवा की रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। धूप के बाद दिन में ठंड का असर कम रहा। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले सप्ताह के बाद तापमान नीचे आ सकता है। 8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की उम्मीद है। कोहरा और धुंध का भी असर दिखेगा।

Share this story