Varanasi Weather : दिसंबर में कड़ाके की ठंड, ला-नीना का असर जारी, शीतलहर के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रशांत महासागर में बने ला-नीना का असर जारी है। इसके चलते दिसंबर में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिसंबर में शीतलहर के आसार हैं। तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। दिन में धूप खिलने के बाद ठंड का असर नहीं रहा, लेकिन शाम ढलने के साथ ही लोगों को सर्दी का आभास होने लगा। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिसंबर में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। इसके संकेत मिलने लगे हैं। ला-नीना के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। वहीं कोहरा का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

Share this story