Varanasi Weather: काशी में सावन के पहले दिन सात मिमी बारिश, पारा 33 डिग्री पर पहुंचा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को वाराणसी का मौसम पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके साथ हुई लगभग सात मिलीमीटर वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। 

123

बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए बदलाव से दिनभर वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

123

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

Share this story