Varanasi Weather: धूप से मिली राहत, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद लुढ़केगा पारा, शीतलहर और ठंड बढ़ने के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। इससे तापमान में लगभग 13 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों को ठंड और गलन से काफी राहत मिली है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। 

123

मौसम विभाग के अनुसार चार दिन पहले वाराणसी का अधिकतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बढ़कर लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलने से दिन में गर्माहट बढ़ी है, वहीं सुबह और शाम की ठंड में भी कुछ कमी आई है। इस बदलाव से जनजीवन सामान्य होता नजर आ रहा है और लोग धूप का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

123

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी ठंड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण बादल छाने, पछुआ हवा चलने और तापमान में गिरावट की संभावना है।

123

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे 24 घंटे के भीतर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में हल्की ठंड बढ़ने और शीतलहर जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

Share this story