Varanasi Weather: आज से तपेगा नौतपा, वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, झुलसाएंगे लू के थपेड़े 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार नौतपा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गर्म रहने वाला है। तापमान में करीब 10 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

123

रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। भीषण गर्मी के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। शाम 7 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

123

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। विभाग का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

Share this story