Varanasi Weather: काशी में दो दिन तेज हवा के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का पूर्वांचल में दिख सकता है असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से काशी में अगले दो दिनों तक मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसका असर पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इसके चलते बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

123

अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम में बदलाव के बीच वाराणसी के तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम मध्य भारत की ओर बढ़ सकता है।

BK Pathak
BK Pathak

21434 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story