Varanasi Weather : वाराणसी में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रविवार की रात शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट के आसार हैं। 

Rain

रविवार को दिन में धूप थी। इससे तापमान 5 डिग्री ऊपर चला गया। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। हालांकि, रात में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Share this story