Varanasi Weather : वाराणसी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार मंगलवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाला और दोपहर होते-होते इंद्रदेव जमकर मेहरबान हुए। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश ने न केवल मौसम को सुहाना बना दिया, बल्कि लोगों को तपिश से भी निजात दिलाई। मौसम विभाग ने वाराणसी में तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं। 

Rain

बारिश ऐसे समय शुरू हुई जब शहर के अधिकांश स्कूलों की छुट्टी का समय था। छुट्टी मिलते ही बच्चे खुशी-खुशी स्कूल से बाहर निकले, लेकिन तेज बारिश ने उनके कदमों को रोक दिया। कई बच्चे बैग थामे-थामे बारिश में भीगते हुए घर की ओर निकल पड़े। बारिश में पूरी तरह भीगने के बावजूद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छाई रही। उन्होंने इस अचानक आई बारिश का भरपूर आनंद लिया।

Rain

वहीं, राहगीरों के लिए बारिश कुछ परेशानी भी लेकर आई। लोग सड़कों पर अचानक हुई मूसलाधार बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीचे शरण लेते नजर आए। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Rain

इसके बावजूद लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। घरों से बाहर निकलकर कई लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। शाम ढलते ही जब मौसम और खुशनुमा हुआ तो परिवारों के साथ लोग पार्कों और बाजारों की ओर निकल पड़े। पार्कों में बच्चों ने झूलों पर झूलकर मस्ती की तो बाजारों में भी रौनक लौट आई।

Rain

बीते कुछ दिनों से पसीने छुड़ाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोग चैन की नींद से भी वंचित हो रहे थे। यहां तक कि गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा था। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने न केवल लोगों को राहत दी बल्कि वातावरण को भी तरोताजा कर दिया।

Rain

Rain

Rain

BK Pathak
BK Pathak

21343 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story