Varanasi Weather : वाराणसी में इस सप्ताह बारिश के आसार, जानिये कब बदलेगा मौसम
वाराणसी। पुरवा हवा ने काशीवासियों को गर्मी से मामूली राहत दी है। सोमवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम को चली तेज हवा के चलते अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह बारिश के आसार जताए हैं। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

मई के तीसरे सप्ताह के पहले दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हीट वेब ने इसके असर को और बढ़ा दिया। इससे लोग बेहाल हो गए। न घर में चैन मिल रहा था औ न ही बाहर। दिन भर झुलसने के बाद शाम को अचानक तेज हवा शुरू हुई।

शाम को हवा के चलते तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात में भी राहत रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार से मौसम बदल सकता है। इस सप्ताह वाराणसी समेत आसपास के इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।




