Varanasi Weather: वाराणसी में बारिश का दौर जारी, अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून काशी में सक्रिय है। रविवार को शहर के कई इलाकों में डेढ़ घंटे के भीतर 44.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई तेज बारिश से कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। 

 वाराणसी में बारिश का दौर जारी, अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  https://livevns.news/Top-Headlines/varanasi-weather-rain-continues-in-varanasi-good-rain/cid19165699.htm

बारिश के कारण मार्गों पर पानी भर गया। सड़क पर जलभराव के बीच वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर लोग पानी के बीच से गुजरते नजर आए। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।

123

रविवार सुबह करीब पौने चार बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिससे उमस और गर्मी बढ़ने के बाद मौसम अचानक बदल गया। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान हवा की गति करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इसके साथ ही 80 फीसदी तक आर्द्रता दर्ज की गई।

 s

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। मौसम में बदलाव के साथ शहरवासियों को आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

Share this story