Varanasi Weather: वाराणसी में बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी, मौसम सुहाना, आज भी यलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून के एक्टिव होने के बाद वाराणसी समेत आसपास के इलाके में बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है। बुधवार को भी दिन में कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

rain

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते वाराणसी में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को वाराणसी में झमाझम बारिश हुई। वहीं बुधवार को भी कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। 

rain

गुरुवार को भी आसमान में घने बादल छाए हैं। वहीं पुरवा हवा भी चल रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मानसून एक्टिव हो गया है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Share this story