Varanasi Weather: नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी और उमस ने किया बेहाल, आंधी-बारिश के आसार, जानिये कब बदलेगा मौसम  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 44 डिग्री से ऊपर होने के साथ ही लू के थपेड़ों ने झुलसाया। तीन दिन बाद गर्मी और तपिश से राहत के आसार हैं। मंगलवार से पुरवा हवा का जोर देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 29 औ 30 मई को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी और तपिश से राहत मिल सकती है। हालांकि उसम बेहाल करेगी। 

123

वाराणसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं पिछले वर्ष नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह इस बार तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद नजर आए और बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते दिखाई दिए। गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

123

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलीं। दोपहर 11 बजे से लगातार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। हालांकि 29 और 30 मई के आसपास तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

123

Share this story