Varanasi Weather: दिन में नहीं हुई बारिश, दो डिग्री चढ़ा पारा, फिलहाल सामान्य रहेगा मौसम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में एक सप्ताह बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा और बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 

123

पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी था। रुक-रुककर बरसात होती रही। एक सप्ताह बाद गुरुवार को दिन में मौसम साफ रहा। धूप-छांव का खेल जारी रहा। हालांकि बारिश नहीं हुई। बारिश न होने की वजह से 24 घंटे में तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। बुधवार को तापमान 29.2 डिग्री था, जो बढ़कर गुरुवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। उसके बाद मौसम बदल सकता है। मौसम सामान्य होने और दिन में धूप के चलते तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

Share this story