Varanasi Weather: अब बारिश के आसार नहीं, 8 डिग्री चढ़ेगा पारा, चलेंगी गर्म हवाएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। वहीं शनिवार की सुबह से ही कड़ी धूप खिली है और पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। धूप और लू के चलते तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। 

123

पिछले एक पखवारे से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इससे एक-दो दिनों के अंतराल पर वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश हो रही थी। इससे तापमान काफी नीचे चला गया था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। इससे अप्रैल में भी लोगों को सिहरन महसूस हुई। 

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अब मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के साथ गर्म पछुआ हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने राहत महसूस की है। चिकित्सकों ने लोगों से लू और गर्मी से बचाव की सलाह दी है।

Share this story