Varanasi Weather: वाराणसी में अब रातें भी होने लगीं गर्म, 25 डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान, चक्रवात के चलते और बढ़ेगी गर्मी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अप्रैल में वाराणसी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। वहीं रात का पारा भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में बन रहे चक्रवात की वजह से आने वाले तीन दिनों के अंदर तापमान में और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

123

शुक्रवार को वाराणसी का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा का सिलसिला थमने के बाद वाराणसी में धूप की तल्खी और बढ़ गई है। 

123

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान इस समय 40 डिग्री से ऊपर है। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने के आसार हैं। महाराष्ट्र में बने चक्रवात की वजह से तीन दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

Share this story